दिल्ली में कानून व्यवस्था पर अहम बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में चर्चा – Parvat Sankalp News

दिल्ली में कानून व्यवस्था पर अहम बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में चर्चा

दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हो रही है। गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में हो रही इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री अशीष सूद, दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद हैं।

यह बैठक काफी अहम है, क्योंकि दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिल्ली सरकार के गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी एक साथ गृह मंत्रालय में बैठक कर रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी हाल के घटनाक्रमों, सुरक्षा चुनौतियों और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए मौजूद हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाना है। जिससे दिल्ली की कानून व्यवस्था और भी मजबूत हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *