हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी में मकान की छत गिरने से दो बच्चो की मौत – Parvat Sankalp News

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी में मकान की छत गिरने से दो बच्चो की मौत

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी में भारी बारिश से एक पुराने मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ह दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल बदराबाद पुलिस और रुड़की से राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है। बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाने की तैयारी चल रही है।

रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवेश सासनी ने बताया कि ग्राम भौरी में मोहब्बत नाम के व्यक्ति का मकान था। बारिश के चलते मकान पुराना होना के कारण छत गिर गई। घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राजस्व विभाग की टीम और पुलिस मौके पर भेज दी गई थी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। रुड़की एसडीएम यूक्ता मिश्रा भी मौके ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *