छतरपुर जिले में हुआ बड़ा हादस, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल – Parvat Sankalp News

छतरपुर जिले में हुआ बड़ा हादस, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

छतरपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा घटित हुआ। धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 35 लोग हादसे का शिकार हो गए और तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 32 लोग इस पूरे हादसे में घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

बक्सवाहा क्षेत्र जुझारपुरा गांव में रहने बाले ब्रजेश लोधी के घर नई ट्रैक्टर-ट्रॉली आई थी, जिसका पूजन पाठ कराने के लिए घर और गांव के करीब 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में नम्रता लोधी (15 वर्षीय), रवि लोधी (10 वर्षीय) और दिव्या लोधी (12 वर्षीय) ने दम तोड़ दिया। उधर, इस भीषण सड़क हादसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों सहित करीब 32 लोग घायल हुए हैं। सूचना लगते ही बिजावर थाना क्षेत्र की पुलिस और स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *