हरिद्वार के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग – Parvat Sankalp News

हरिद्वार के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

हरिद्वार;-  हरिद्वार के एक सरकारी स्कूल में बच्चों से टॉयलेट साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चे टॉयलेट साफ करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। यह स्कूल हरिद्वार जिले के लालढांग क्षेत्र में पड़ता है राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाहर पीली में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से टॉयलेट साफ कराया गया है बताया जा रहा है कि स्कूल में सफाई कर्मचारी ना होने की वजह से बच्चों से शौचालय साफ कराया गया। मामला बीते शनिवार का बताया जा रहा है जो बच्चे स्कूल का टॉयलेट साफ कर रहे हैं उन्होंने यूनिफॉर्म पहनी है और सफाई करते हुए बच्चों के हाथ में बाल्टी, ब्रूश और झाड़ू भी है। वायरल वीडियो पर ग्राम प्रधान ने और ग्राम वासियों ने भी काफी आपत्ति जताई है

जबकि स्कूल प्रबंधन को इस सफाई को करने के लिए बाकायदा बजट दिया जाता है जिसका यह स्कूल पालन नहीं कर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे जिनकी उम्र अभी ये काम को करने की नहीं है और ना ही वह इसका सही मतलब समझ पाते हैं उनसे टॉयलेट को साफ करने का काम स्कूल शिक्षक के द्वारा कराया जा रहा है जो निंदनीय है। पीली गांव के स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अब आवाज उठाने लगी है जिसमें क्षेत्र के लोग ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *