बड़ी खबर:- कोटद्वार में बने बाढ़ जैसे हालात, नदी के तेज बहाव में कौड़िया में बना पुल भी धराशाई – Parvat Sankalp News

बड़ी खबर:- कोटद्वार में बने बाढ़ जैसे हालात, नदी के तेज बहाव में कौड़िया में बना पुल भी धराशाई

कोटद्वार:-  उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है कई मार्गों में मलबा पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गए है तो वहीं भारी बारिश के चलते कोटद्वारा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। कोटद्वार की पनियाली नदी ने रौद्र रुप ले लिया है साथ ही कौड़ियां वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग समान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागे। मलबे से घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। पनियाली नदी में तेज पानी के बहाव से कौड़िया में बना पुल भी धराशाई हो गया है।

दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित आसपास रात से बारिश जारी है। ओजरी डाबरकोट,झर्झरगाड़ सहित कहीं जगहों पर मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *