अगले महीने पीएम मोदी करेंगे उत्तराखंड में बड़ी रैली – Parvat Sankalp News

अगले महीने पीएम मोदी करेंगे उत्तराखंड में बड़ी रैली

उत्तराखंड:- अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में बड़ी रैली करेंगे, एक महीने चलने वाला महाअभियान महा संपर्क महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *