उत्तराखंड में बरसे मेघ, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास तपमान में आई गिरावट  – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में बरसे मेघ, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास तपमान में आई गिरावट 

प्रदेशभर में बीती रात करीब 9:00 बजे मौसम ने अचानक करवट बादली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। बीते दिन सुबह से शाम तक दून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक दून और मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *