महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क पहनना किया अनिवार्य, आदेश जारी – Parvat Sankalp News

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क पहनना किया अनिवार्य, आदेश जारी

देहरादून: देश, विदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट होगी, वहीं  प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आना होगा। सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को ये आदेश किए हैं।

कोरोना
कोरोना

सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकर आना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके।

स्कूलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
स्कूलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *