प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने वोट हाउस क्लब में आयोजित मोटर वोट प्रतियोगिता को दिखाई हरी झंडी – Parvat Sankalp News

प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने वोट हाउस क्लब में आयोजित मोटर वोट प्रतियोगिता को दिखाई हरी झंडी

आज कैबिनेट व प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने नैनीताल वोट हाउस क्लब पहुंचकर मोटर वोट प्रतियोगिता को हरी दिखाकर शुभारम्भ किया साथ ही सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें प्रेषित की। उन्होंने कहा कि निश्चित ही ऐसे प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों को अपने हुनर को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।

वही उन्होंने नौकायान भी किया और कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसके लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। फ़ूड फेस्टिवल में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, कहा उत्तराखंड के व्यंजनों को ऐसे आयोजनों से पहचान मिलेगी।

मंत्री रेखा आर्य बैठी नौकायान में
मंत्री रेखा आर्य बैठी नौकायान में

वहीं जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य नैनीताल में फ़ूड फेस्टिवल में पहुंची जहाँ उत्तराखंड के स्थानीय व्यंजनों के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और बनाये गए विभिन्न व्यंजनों के बारे में आयोजकों से जानकारी प्राप्त की। कहा कि ऐसे फेस्टिवल से हमारे पारम्परिक व्यंजनों को पहचान मिलेगी और हमें ऐसे फ़ूड फेस्टिवल अन्य जनपदों में करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को उनके इस प्रयास के लिए बहुत-बहुत शुभकामनायें व बधाई दी।

फ़ूड फेस्टिवल
फ़ूड फेस्टिवल

इस अवसर पर कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीरज गबर्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व राज्यमंत्री शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, सभासद मनोज जोशी सहित सम्मानित राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- https://parvatsankalpnews.com/chief-minister-and-speaker-of-the-assembly-celebrated-the-state-foundation-day-in-gairsain/

यह भी देखें:- https://www.youtube.com/watch?v=bd0IOvTHTF8&t=58s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *