राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं। मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनीवरे के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक वहां की यात्रा पर रहेंगी। मुर्मू फिजी में कैटोनीवरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। उनका फिजी की संसद को संबोधित करने और उसके सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है, जिनमें से कई भारतीय मूल के हैं।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा होगी। अधिकारियों ने बताया, मुर्मू द्वीपीय देश के गवर्नर जनरल सिंडी कीरो के निमंत्रण पर 8 और 9 अगस्त को न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह आठ वर्षों के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News