उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गढ़वाल आयुक्त ने 8 किमी पैदल चलकर परखी व्यवस्थाएं

देहरादून/रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। गढ़वाल आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद खुद जमीनी हालात का जायजा लिया।

आयुक्त पांडेय ने देर शाम से लेकर अगले दिन सुबह तक करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मौजूद मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर मौजूद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों से फीडबैक भी लिया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इस दौरान आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। गढ़वाल आयुक्त की इस सक्रियता से यह साफ संकेत मिल रहा है कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News