उत्तर प्रदेश

जेवर में होली खेलने जाते समय सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा:- जेवर कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव में शुक्रवार शाम पड़ोसी गांव में दोस्तों के साथ होली खेलने जाते समय सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव चौरोली में होली खेलने के लिए जा रहा था। रास्ते में नीमका चौरोली मार्ग पर मोड़ के समीप पड़े गोबर के घूरे से फिसलते हुए बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक कुछ दूरी पर लगे बिजली के खंबे से टकरा गई। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने युवक को जेवर के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि जेवर के नीमका गांव निवासी राजकुमार सिंह के बड़ा बेटा सौरव उर्फ गोलू (22 वर्ष) शुक्रवार शाम चौरोली गांव से आए दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद सौरव दोस्तों के साथ बाइक से होली खेलने के लिए चौरोली जाने लगा। दोस्त अपनी बाइक से चल रहे थे और सौरव अपनी बाइक पर अकेला था। रास्ते में नीमका चौरोली मार्ग पर नीमका से लगभग 1 किमी दूर सड़क किनारे पड़े गोबर के ढेर (घूरे) पर बाइक का पहिया चढ़ते ही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गई। हादसे में सौरव के गंभीर चोटें आई परिजन और दोस्तों युवक को जेवर के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शुक्रवार शाम शव को अंतिम संस्कार करने के लिए नीमका गांव ले गए।

ग्रामीणों ने बताया कि सौरव राजकुमार सिंह का बड़ा बेटा था। इंटर करने के बाद से फौज पुलिस की नौकरी के तैयारी करने के साथ ही परिवार को खेती बाड़ी में साथ देता था। जवान मौत से होली के त्योहार पर गांव में मातम पसर गया। युवक की मौत की सूचना के बाद गांव में लोगों ने होली बंद कर दी। सैकड़ों की संख्या में लोग मृत के घर सांत्वना देने पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि स्वजन ने युवक की मौत पर किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से मना करते हुए त्योहार की वजह से बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार करने की जिद की थी। स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News