राजस्थान

तेज रफ्तार वकील की कार ने नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कुचला, 27 साल के कांस्टेबल की हुई मौत

राजस्थान के जोधपुर से एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी। वहीं 27 साल के कांस्टेबल की मौत हो गई, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के नाका संख्या तीन पर बीती रात को कांस्टेबल केतू बालेसर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक कार 100 से ज्यादा की स्पीड से आई डिवाइडर पर खड़े कांस्टेबल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछल कर डिवाइडर पार जा गिरी। रात को मौके पर तैनात एएसआई कानाराम ने बताया कि रात करीब 11.40 बजे कार की स्पीड बहुत तेज थी। मौके पर मौजूद घायल कांस्टेबल को एम्स लेकर गए, जहां उसके सिर, रीढ़ की हड्डी सहित कई जगह चोटें आई।

इलाज के दौरान घायल कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चलाने वाले अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी अधिवक्ता महिपाल विश्नोई की स्वास्थ्य जांच करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News