राष्ट्रीय

पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का हुआ निधन , 86 दिनों से इंग्लैंड के अस्पताल में थे भर्ती

 

‘ओ चान मेरे मखना’, ‘नचदीनु’, ‘पाओ भांगड़ा’, ‘गल सुन कुरिये’

मशहूर पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका 26 जुलाई को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलविंदर सिंह को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद यहां उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी की गई थी। मगर हालात में सुधार नहीं हुआ और वह कोमा में चले गए। परिवार ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर गायक के निधन की जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह 86 दिनों से इंग्लैंड के अस्पताल में भर्ती थे। कोमा से बाहर आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उनकी सेहत में सुधार भी बताया जा रहा था। मगर अचानक मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं भांगड़ा स्टार ने कई कमाल के गाने दिए हैं, जिनमें ‘ओ चान मेरे मखना’, ‘नचदीनु’, ‘पाओ भांगड़ा’, ‘गल सुन कुरिये’ जैसे मशहूर गाने शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News