राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुजरात का दौरा हुआ रद्द

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुजरात दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री गहलोत अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक करने वाले थे। इसलिए उनको अहमदाबाद रवाना होना था लेकिन अब मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार शाम चार बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद दिल्ली पहुंचने पर वो ईडी के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों की रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सामने 21 जुलाई को पेश होना है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली सहित देशभर में कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ अन्य कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार सुबह 10 बजे से एआईसीसी मुख्यालय से ईडी कार्यालय तक प्रस्तावित पैदल मार्च में शामिल होंगे और उसके बाद विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ रणनीति भी तैयार करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News