उत्तर प्रदेश

अयोध्या के रौनाही थाने में लॉकअप से एक आरोपी फरार

अयोध्या के रौनाही थाने में लॉकअप से एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी को एटीएम इंजीनियर और स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। उसे सुच्चितागंज बाजार के एटीएम से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया था।
आरोपी के पास 13 एटीएम कार्ड भी मिले थे। पुलिस उससे कुछ पूछताछ कर पाती इससे पहले ही वह लॉकअप से फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया कि आरोपी इनायतनगर का रहने वाला नदीम है. वह हवालात में बंद था. उसने तड़के 3-5 बजे अपनी झूठी बीमारी का बहाना बनाकर थाने में तैनात आरक्षी और संतरी को चकमा देकर फरार हो गया. दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जबकि आरोपी के लिए दबिश दी जा रही है।

क‌ई महीने से अयोध्या में कार्ड एटीएम से उड़ा रहा था पैसा

एटीएम इंजीनियर सूरज ने बताया,आरोपी एटीएम से छेड़छाड़ कर रहा था। मुझे वह संदिग्ध लगा मैंने उसे लोगों की मदद से पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से 13 एटीएम कार्ड मिले थे और जब पुलिस ने और पूछताछ की तो बताया कि पिछले 7-8 महीने से जनपद भर के एटीएम में लोगों के कार्ड बदलकर के पैसे चुरा रहा था। अभी थाने में आए तो सीओ साहब से जानकारी मिली कि आरोपी थाने से भाग चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News