उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में बॉलीवुड और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम, अक्षय कुमार ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश:-   महाकुंभ में बॉलीवुड और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने सोमवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि चाहे आप किसी भी पेशे में हों, आध्यात्मिक शांति और संतुलन अत्यंत आवश्यक है।

संगम में स्नान करने के बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कहा, मैंने खूब आनंद लिया। इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बेहतरीन व्यवस्था करवाई। 2019 के कुंभ में लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं, लेकिन इस बार सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित है। अंबानी और अदाणी समेत बड़े उद्योगपति, बड़े सितारे यहां आ रहे हैं, जिससे महाकुंभ की भव्यता और बढ़ गई है। इस अवसर पर उन्होंने पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से ही यह आयोजन इतना सफल हो पाया है।

इस बीच, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था और अध्यात्म का अनुभव किया। संगम में स्नान के बाद सोनाली बेंद्रे ने कहा कि यहां आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को और करीब से महसूस किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News