बहादराबाद में नहर की पटरी पर युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच कर रही – Parvat Sankalp News

बहादराबाद में नहर की पटरी पर युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच कर रही

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नहर पटरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *