अर्न्तराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही , चारों तरफ बर्बादी ही बर्बादी

अफगानिस्तान में भूंकप आने की खबर सामने आई है, जहां भूकंप ने चारों ओर तबाही मचा दी, यहां भूंकप 6.1 की तीव्रता से आया हैं। जिसने चारों ओर तबाही मचा दी है। चारों तरह बर्बादी और तबाही ही देखने को मिली, वहीं अफगानिस्तान के एक अधिकारी के मुताबिक, इस भूकंप में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं 1500 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी सूचना है। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण सैंकड़ों घर भी तबाह हो चुके हैं।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा भारत में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News