uttarakhand

अग्निपथ योजना के खिलाफ पिथौरागढ़, खटीमा,चंपावत में भी युवाओं का प्रदर्शन

अग्निपथ योजना को लेकर जहां सारे देश में युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैं वही उत्तराखंड में भी अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, खटीमा, चंपावत जिलों में युवाओं ने इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्‍होंने सड़क जाम कर योजना के खिलाफ अपना विरोध जताया।

चंपावत में अग्निपथ योजना का विरोध

चंपावत में आज युवा प्रदर्शनकारी मोटर स्‍टेशन से गोलज्‍यू दरबार पहुंचे। युवाओं ने मांग की है कि सरकार पहले की तरह स्‍थायी रूप से सेना में भर्ती करें। युवाओं को कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल का समर्थन मिला। प्रदशर्नकारियों ने मोटर स्टेशन में सरकार का पुतला फूंका।

बागेश्वर में भी अग्निपथ योजना का विरोध

बागेश्‍वर में भी केंद्र की सैन्‍य भर्ती की नई अग्निपथ स्‍कीम का विरोध हो रहा है। वहीं आज युवाओं ने जिला मुख्‍यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उन्‍होंने सरकार की इस योजना को युवाओं के साथ विश्‍वासघात बताया।

टनकपुर में भी अग्निपथ योजना का विरोध

सरकार की अग्निपथ  योजना के खिलाफ टनकपुर में भी युवाओं ने आक्रोश जताते हुए बाजार भर में जुलूस निकाला। उन्होंने टैक्सी स्टैंड से रोडवेज बस अड्डा, राजाराम चौराहा, चड्ढा चौराहा, मोतीराम चौराहा, तुलसीराम चौराहा, पिथौरागढ़ चुंगी से लेकर पीलीभीत चुंगी तक जुलूस निकाला।

इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित युवाओं ने तमाम चौराहों में कई देर तक यातायात भी रोका। हालांकि पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News