राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना सक्रिय, अरब सागर में ईरानी जहाज पर संदिग्ध हथियारबंद लोगों के हमले को विफल करने की कोशिश

नई दिल्ली:-  अरब सागर में ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कंबार पर संदिग्ध हथियारबंद लोगों के हमले को विफल करने के प्रयास में भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई है। पता चला है कि शुक्रवार को नौ हथियारबंद लोगों ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया है। माना जा रहा है कि समुद्री डाकुओं के दल ने ईरानी जहाज का अपहरण किया है। जहाज को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने दो युद्धपोतों को घटना वाले समुद्री क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है। अगले कुछ घंटों में दोनों युद्धपोतों के ईरानी जहाज के नजदीक पहुंचने और कार्रवाई शुरू करने की संभावना है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News