उत्तराखण्डविशेष

उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार प्रयासरत, बड़ी-बड़ी कंपनियां उत्तराखंड में निवेश करने के लिए तैयार 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। जिसके चलते देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के उद्योगपति उत्तराखंड में निवेश करने के लिए तैयार हो गए हैं। धामी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है। दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले ही उत्तराखंड को साढ़े सात हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिल गया हैं। जिस से पता चलता है कि उत्तराखंड की धामी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के करटेन रेजर अवसर पर नई दिल्ली में जुबिलेंट फार्माेवा लिमिटेड के अर्जुन एस भरतिया व अन्य प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड में अपने प्रोजेक्ट्स के विस्तार के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। विदित है कि जुबिलेंट फार्माेवा लिमिटेड फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र की एक एकीकृत वैश्विक कम्पनी है। यह दवा अनुसंधान और विकास एवं निर्माण कार्य में संलग्न है। कम्पनी वर्तमान में तीन क्षेत्रों में कार्यरत है। फार्मास्यूटिकल्स निर्माण, अनुसंधान एवं विकास सेवायें, प्रोप्रायटरी नोवेल ड्रग्स।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के करटेन रेजर अवसर पर नई दिल्ली में ऑबरॉय समूह के कॉरपोरेट मामलों के अध्यक्ष आर शंकर व अन्य प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड में अपने प्रोजेक्ट्स के विस्तार के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। राज्य में बढ़ते लग्जरी पर्यटन क्षमता का लाभ उठाने के लिये ऑबराय समूह के प्रतिनिधियों ने राज्य के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

ओबरॉय समूह देश की सबसे बड़ी लग्जरी हॉस्पिटेलिटी चेन में से एक है। कम्पनी ओबरॉय और ट्राईडेंट के नाम से 30 से अधिक सम्पतियां / प्रोपर्टी संचालित कर रही है। समूह के पास 5000 कमरों का पोर्टफोलियों है। कम्पनी के प्रमुख होटलों में दिल्ली, मुम्बई और गुडगांव में ओबरॉय होटल जयपुर में राजविलास उदयपुर में उदयविलास, रणथम्भौर में वन्यविलास और शिमला में ऑबरॉय वाइल्ड फ्लावर हॉल शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News