उत्तराखण्डमनोरंजन

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में केदारनाथ में जल्द बनाएगा फोटोग्राफी प्वाइंट

जिस सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ फिल्म को उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने बैन कर दिया था अब उसी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर केदारनाथ में जल्द ही सेल्फी प्वाइंट बनाने की बात की जा रही है । केदारनाथ में जल्द ही एक्टर सुशांत राजपूत फोटोग्राफी प्वाइंट  बनाया जाएगा,  जहां यात्री फोटो खिंचवा पाएंगे, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज  ने इसके लिए निर्देश दिये हैं।

केदारनाथ धाम में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में फोटोग्राफी प्वाइंट बनाया जाएगा,  इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, केदारनाथ क्षेत्र भी विकसित होगा। इसके साथ ही बॉलीवुड भी उत्तराखंड की सुंदर वादियों से रूबरू हो पाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं।  दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ  में केदारनाथ त्रासदी की घटना को दिखाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ सहित क्षेत्र के अन्य इलाकों में किया गया था।

यह बी देखें:-https://parvatsankalpnews.com/veteran-actor-arun-bali-who-performed-brilliantly-in-films-passed-away/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News