राष्ट्रीय

अब राशन कार्ड बना होगा आसान, इस नंबर पर करें कॉल

छत्तीसगढ़:-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में नागरिकों को शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए घर पहुंच सेवा  ‘Mukhyamantri Mitan Yojana’ पिछले वर्ष शुरू की गई थी।

अगर आप राशन कार्ड बनवाने की योजना बना रहे हैं और आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं प्रदेश में राशन कार्ड बनवाना अब आसान हो गया है, जिसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है। सीएम बघेल ने ट्वीट किया कि ‘Mukhyamantri Mitan Yojana’ के तहत अब तक 99 हजार 999 प्रमाण पत्र घर भेजे जा चुके हैं। आज हितग्राही शीतल सोहले, अंकिता सोहले, ईशा सोहले, सूर्या सोहले, शशांक सोहले को मितान योजना का एक लाखवां प्रमाण पत्र सौंपने का कार्य किया गया। सोहले परिवार ने राशन कार्ड के लिए मितन से संपर्क किया था, आज उसे अपने हाथों से राशन कार्ड भेंट किया।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी लोगों से साझा की थी। राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 डायल करना होगा।  राशन कार्ड  बनाने की सुविधा को Mitan Yojana में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री मितान योजना

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों में शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए घर पहुंच सेवा ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ 01 मई 2022 से शुरू की गई थी। इस योजना का लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। Mukhyamantri Mitan Yojana के तहत मिलने वाली सेवाओं में अब राज्य के लोगों को घर बैठे राशन कार्ड भी मिलेगा । अभी तक इस योजना के तहत लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध थीं।

जानिए क्या है प्रक्रिया

  1. आवेदक मितान की सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करें।
  2. इसके बाद अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News