उत्तराखण्ड

बारिश को लेकर  केदारनाथ धाम में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का प्रारंभ हो चुका हैं, वहीं इसके बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, केदारनाथ यात्रा में आए पर्यटक स्थलों पर पहुंचे रहे तीर्थयात्रियों को प्रशासन बारिश होने की स्थिति में पड़ाव पर सुनिश्चित स्थान में शरण लेने की अपील की गई हैं। साथ ही चारधाम यात्रा को मद्देनजर रखते हुए अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 16मई से 20 मई तक रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।  जिलाधिकारी मयूरी दीक्षित ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ में यात्रा करने वाले यात्रियों और केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट है।  साथ ही जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ NDRF, SDRF और पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के दिशा निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News