यूपी विधान परिषद उपचुनाव दोपहर 11 बजे तक 403 में से 287 वोट पड़े

उत्तर प्रदेश :-   यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उप चुनाव के तहत आज मतदान होगा। विधानभवन के तिलक हॉल में विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक होगा। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रात्रि नौ बजे तक उप चुनाव के नतीजे सामने आ सकते हैं।

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 11 बजे तक 287 मत पड़े हैं। सपा व भाजपा विधायकों का मतदान जारी है। इन चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।  सपा प्रत्याशियों राम करन निर्मल और रामजतन राजभर ने विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के विधायकों के घर जाकर वोट मांगे थे। प्रत्याशियों ने सामाजिक न्याय की दुहाई देकर वोट मांगा। दोनों प्रत्याशियों ने दावा किया था कि सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने आरक्षण बचाने के लिए उन्हें वोट देने का भरोसा दिया है।

सपा प्रत्याशी भाजपा विधायकों से मिलने उनके घर गए। जहां मुलाकात नहीं हो पाई उनके घरों में पत्र डाला। दोनों प्रत्याशियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संजय निषाद, अपना दल विधायकों के घर पर पत्र डाला। सपा विधायक जाहिद बेग साइकिल से जबकि महोली विधायक शशांक त्रिवेदी बुलेट से वोट डालने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *