उत्तराखण्ड

सौगात:अब हाउस टैक्स में कैंट एरिया के पूर्व सैनिकों को छूट

देहरादून: कैंट क्षेत्र में निवास कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए राहत भरी खबर है। आपको बता दें कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड के कैंट क्षेत्र में निवासरत् पूर्व सैनिकों को गृहकर में छूट देने, वीरता एवं गैर वीरता पदकों पर दिये जाने वाली राशि को बढ़ाये जाने की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने विभागीय सचिव को शहीद परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि को तत्काल जारी करने को भी कहा।
आज अपने कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप खत्री के साथ चर्चा में ये मुद्दा उठा था।

जीओसी ने सैनिक कल्याण मंत्री से कहा कि वीरता एवं गैर वीरता पदकों पर दिये जाने वाली राशि में इजाफा और शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए।उन्होंने कैंट क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों को गृह कर में छूट दिये जाने की पैरवी भी की। सैनिक कल्याण मंत्री एवं जीओसी के बीच देहरादून के रानीपोखरी में कैंटीन का एक्सटेंशन काउंटर खोलने पर भी वार्ता हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News