उत्तराखण्ड

जोशीमठ में भू धंसवा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, तैनात किए 21 डॉक्टर

जोशीमठ:  जनपद चमोली के जोशीमठ में आयी आपदा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने आदेश जारी करते हुए उत्तराखंड के 21 डॉक्टरों को जोशीमठ में तैनात किया है।

आपको पता हैं कि जनपद चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भूधंसाव के कारण कई आवासीय भवन एवं होटल उसकी जद में आ गये हैं, जिस कारण राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुये प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

अतः प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आपको निर्देशित किया जाता है कि आप तत्काल जोशीमठ जाकर चिकित्सा सुविधाओं का पर्यवेक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि विस्थापित परिवारों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उक्त के अतिरिक्त प्रकरण की अद्यतन स्थिति से अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News