उत्तराखण्ड

कोरोना से बचाव के लिए देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने जारी किए आवश्यक निर्देश

देहरादून: देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत अपने कार्यालय कक्ष सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण के बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का परिपालन करवाने के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित सीएचसी, पीएचसी में निरीक्षण करते हुए मानकों का परिपालन करवायें। उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रों में एहतियात बरतने के निर्देश दिए।

Corona virus
Corona virus

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि एहतियात बरते। उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कोविड संक्रमण से बचाव हेतु भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क का उपयोग करने तथा कोविड के लक्षण दिखने पर जांच करायें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को बूस्टर डोज लगवाने हेतु कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड जांच बढाने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/keeping-in-view-the-increasing-threat-of-corona-preparations-intensified-in-aiims-rishikesh-mock-drill-was-organized/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=heD4zAyL67M

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News