उत्तराखण्ड

तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर योगी, पंचूर में अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम

उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी का अपने गृह प्रदेश में यह पहला दौरा है।

योगी आज अपराह्न वह स्टेट वायुयान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोटर् पहुंचे। जहाँ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ इसके बाद यहां से हेलीकाप्टर से अपने गृह जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी गांव के लिए रवाना हुए।

यहां वह अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किए। इसके बाद वह शाम 5.30 पर पंचूर में पैदल चलते हुए अपनी मां से मिलने घर जा रहे हैं सीएम योगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News