उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर बधाई देने पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने भैयादूज पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर उनसे भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News