uttarakhandउत्तर प्रदेशउत्तराखण्ड

काशीपुर फायरिंग- यूपी पुलिस जिस बदमाश को पकड़ने आई थी उत्तराखंड, आखिर वह पकड़ा गया, पैर में लगी गोली

उत्तराखंड के काशीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर हमले का आरोपी, एक लाख रुपए का इनामी खनन माफिया जफर को मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। एसएसपी द्वारा बताया गया आज जब चेकिंग चल रही थी तो यह व्यक्ति संदिग्ध लग रहा था पुलिस जब इसे पकड़ने गई तो इसने जवाब में फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस को भी फायर करना पड़ा पुलिस के अनुसार जफर घायल बताया जा रहा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

12 अक्टूबर को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस खनन माफिया जफर की तलाश में थी। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने एसओजी टीम पर फायर झोंक दिया। आरोपित का पीछा करते-करते पुलिस उत्तराखंड के कुंडा पहुंच गई।

 

काशीपुर के कुंडा में हंगामा
                                                       काशीपुर के कुंडा में हंगामा

 

आरोपित एक घर में छुप गया। एसओजी टीम ने जब वहां दबिश दी, तब बवाल बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। फायरिंग में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लग गई। घटना के बाद उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की पुलिस आमने-सामने है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।  इधर, यूपी पुलिस खनन माफिया जफर पर शिकंजा कसती जा रही है। एडीजी जोन राजकुमार ने माफिया पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/electric-bus-will-run-on-long-route-for-the-first-time-journey-from-dehradun-to-delhi-will-be-easy/

यह भी देखें:-https://fb.watch/g9-N8uh2Sj/ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News