उत्तराखण्ड

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर: बीजेपी आलाकमान ले सकता है बड़ा फैसला, 2 मंत्रियो की कुर्सियों पर खतरा

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों के मामले में बीजेपी आलाकमान बेहद गंभीर है, बीजेपी आलाकमान  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति पर बड़ी कार्यवाई कर सकती है। सीएम धामी  के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के बाद ही आलाकमान भी पहुंचने जा रहा अंतिम निर्णय पर, दिल्ली में इस समय बड़ी हलचल वहीं धामी सरकार के दो मंत्रियो की कुर्सी खतरे में, सूत्रों की माने तो आज या कल तक पार्टी आलाकमान लें सकता हैं बड़ा फैसला, विधानसभा भर्ती समेत हर मामले का पार्टी आलाकमान संज्ञान लें चुका हैं।

वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कल राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाक़ात की थी और आज पीएम मोदी से मुलाक़ात की जिसके बाद माना जा रहा है सभी नेताओं से राय लें ली गई है जिस मंत्री के विभाग में आरोप लगे है गाज गिरनी तय मानी जा रही है। क्या भर्तियों की आंच से झूलसेंगी मंत्रियो की कुर्सी हाल में जितनी भी भर्तियां सवालों में आई उसपर बीजेपी आलाकमान ने संज्ञान लिया, सीएम धामी से भी ली गई पूरी रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News