मुकेरियां में धार्मिक झगड़े के बाद हाईवे जाम

होशियारपुर के मुकेरियां के गांव गेरा में धार्मिक झगड़े में कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने करीब 3 घंटे बाद हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गुरु रविदास टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष जस्सी तल्लन, भीम आर्मी पंजाब के सनी जस्सल, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर बधन और बसपा मुकेरियां के अध्यक्ष डॉ. अजय मल्ल ने मिलकर किया उन्होंने कहा कि गांव गेरा के आर्दश नगर में सतगुरु रविदास जी का मंदिर इलाके की रविदास सभाओं के सहयोग से बनाया गया है। मंदिर में गुरु रविदास की मूर्ति डेरा सचखंड बल्लां के महापुरुषों ने स्थापित की है। कुछ शरारती तत्व इस मूर्ति को हटाना चाहते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। सभा के सचिव तिलक राज ने करीब एक महीना पहले हाजीपुर थाने के SHO को लिखित शिकायत दी थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने मंदिर से मूर्ति हटाने को लेकर गांव के लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लिखित शिकायत के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण वे गुरु रविदास जी का कार्यक्रम भी नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *