uttarakhandउत्तराखण्ड

  बाराकोट के बापरु में रसोई गैस सिलिंडर के लिए ई-केवाईसी कैंप की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन

लोहाघाट(चंपावत):-  बाराकोट के बापरु में लोगों ने रसोई गैस सिलिंडर के लिए ई- केवाईसी कैंप लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोहाघाट में जाकर ई-केवाईसी कराना आसान नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को तल्ला बापरु में पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रसोई गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी कैंप गांव में लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी का मुख्य कार्यालय लोहाघाट में होने के कारण उनको ई-केवाइसी करवाने के लिए लोहाघाट जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा भी खर्च हो रहा है। कहा कि लोहाघाट जाकर भी लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। लोगों ने गांव में ही कैंप लगाकर समस्या के समाधान की मांग उठाई। बाराकोट में विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने सरकार और डीएम से न्याय पंचायत स्तर कैंप लगाकर लोगों को सुविधा देने की मांग उठाई। इस मौके पर नारायण दत्त, कृष्ण सिंह, दीपक सिंह, दान सिंह, भुवन चंद्र, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र, हरीश चंद्र, ईश्वरी देवी, कलावती देवी आदि मौजूद रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News