पंजाब

पंजाब में 78 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया : मान

गुजरात स्थित जामनगर में विजय विश्वास रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने 78 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंचा दिया गया है। इस मिशन पर सरकार की ओर से काम अभी जारी है। उन्होंने कहा कि गुजरात की तरह पंजाब भी खेती वाला राज्य है। चार साल पहले पंजाब में 21 फीसदी ही नदियों के पानी से खेतों की सिंचाई होती थी लेकिन आज 78 फीसदी खेतों की सिंचाई नहरी पानी से होती है। पंजाब का किसान फसल लेकर मंडी आता है और घर पहुंचने से पहले उनके खाते में पैसा पहुंच जाता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर डेढ़ साल तक फसलों की एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया लेकिन केंद्र सरकार ने एमएसपी पर गारंटी नहीं दी। हम पंजाब में महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए 1000-1500 रुपये हर महीने देने जा रहे हैं।

पंजाब में किसानों की सरकार : केजरीवाल
सभा को संबोधित करते हुए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में किसानों की सरकार है। पंजाब का किसान खुश और समृद्ध है क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री किसान का बेटा है। 2022 से पहले आधी रात के बाद सिंचाई के लिए बिजली आती थी और रात-रात भर किसान जागता था लेकिन अब सरकार दिन में 8 घंटे किसानों को बिजली देती है। पंजाब में हमारी सरकार सभी परिवारों काे 10-10 लाख रुपये की कैशलेस इलाज की सुविधा दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News