पंजाब

‘पंजाबी जागृति मार्च’ शुरू, भव्य उत्सव में शामिल होंगे स्पीकर और कई बड़े गायक

जालंधर में आज ‘पंजाबी जागृति मार्च’ निकाला जा रहा है। मार्च के दौरान पंजाबी भाषा, संस्कृति और पहचान को समर्पित कार्यक्रमों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। मार्च में शहर भर के स्कूली बच्चों ने भाग लिया है। मार्च खालसा स्कूल से शुरू होकर डॉक्टर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक और नामदेव चौक होते हुए देश भगत यादगार हॉल पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम रखा गया है जिसमें पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक और अन्य शख्सियतें शामिल होंगी।

आयोजन में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख, गुरलेज अख्तर और अली ब्रदर्स अपनी शानदार गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम पंजाबी सभ्याचार से जुड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास है। पंजाबी जागृति मंच के प्रतिनिधि दीपक बाली ने कहा कि यह मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी भाषा और अस्मिता की आवाज है। उन्होंने जालंधरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News