uttarakhandउत्तराखण्ड

देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर बड़ा हादसा, कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा; तीन गंभीर रूप से घायल

देहरादून: देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया।

इस हादसे में तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उच्च उपचार हेतु एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायल कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज राजकीय अस्पताल में किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News