उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी! – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी!

पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज (सोमवार) भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, अन्य जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *