उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड: नाराज हरक सिंह रावत फिर पहुंचे दिल्ली, भाजपा असहज; कांग्रेस में वापसी की चर्चा ने पकड़ा जोर

दो टिकटों की मांग पर अड़े कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत रविवार शाम फिर दिल्ली पहुंच गए जहां वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनके साथ विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हैं।

दो टिकटों की मांग पर अड़े कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत रविवार शाम फिर दिल्ली पहुंच गए, जहां वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनके साथ विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हैं। हरक अपनी पुत्रवधू के लिए भी टिकट मांग रहे हैं, लेकिन इस बारे में उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इससे वे नाराज हैं। जैसे संकेत मिल रहे है, अगर बात नहीं बनी तो एक-दो दिन में वह कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इससे उनकी कांग्रेस में वापसी की चर्चा ने जोर पकड़ा है। उधर, भाजपा ठीक टिकट बटवारे से पहले हरक के रुख से पैदा स्थिति के कारण असहज दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News