उत्तराखण्ड

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक महीने की पेंशन सीएम आपदा राहत कोष में देने की घोषणा

देहरादून:- जोशीमठ भू धंसाव को लेकर हर कोई चिंतित हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहाँ अपनी एक महीने का वेतन जोशीमठ आपदा पीड़ितों क़ो राहत के लिए सीएम राहत कोष में देने की घोषणा की हैं वहीं अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी एक महिने की अपनी पेंशन राहत कोष में देने की घोषणा की हैं।

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार वो अगले कुछ दिन जोशीमठ में ही रहेंगे वहीं उनके अनुसार 13 जनवरी क़ो होने वाली कैबिनेट बैठक में जोशीमठ आपदा पीड़ितों क़ो राहत देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले होने जा रहें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News