मनोरंजन

यूट्यूबर आशीष चंचलानी महिला आयोग के सामने पेश, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में की गईं अपमानजनक टिप्पणियों पर हुई पूछताछ

यूट्यूबर आशीष चंचलानी आज मंगलवार को कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में की गई अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में की गईं अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियों के संदर्भ में महिला आयोग ने रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मुखीजा, समय रैना, जसप्रीत सिंह और चंचलानी को तलब किया था।

आयोग की तरफ से आशीष चंचलानी को 17 फरवरी को बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए तारीख में बदलाव की मांग की थी। आशीष चंचलानी से चार दिन पहले शुक्रवार 07 मार्च को रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा महिला आयोग पहुंचे थे। दोनों ने आयोग से बाकायदा माफी भी मांगी। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए एनसीडब्ल्यू यानी नेशनल वूमेन कमिशन से लिखित में माफी मांगी। पैनल की अध्यक्ष विजया राहतकर ने शुक्रवार को कहा कि ऑनलाइन शो पर की गई टिप्पणियां बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News