उत्तर प्रदेश

योगी सरकार एक्शन लेने को तैयार, फर्जी कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने पूरे प्रदेश में जिला प्रशासन को अपात्र कार्ड धारकों के खिलाफ कार्यवाही  करने के आदेश दिए। इसके अलावा फ्री में गेहूं, चावल और खाद्य सामग्री लेने वाले अपात्र कार्ड धारको की लंबी सूची बनाकर उनसे वसूली करने के भी आदेश दिये गये हैं। बुलडोजर की मुहिम के बाद CM योगी ने फ्री राशन लेने वाले फर्जी राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड सरेंडर करने की भी चेतावनी दी।

 

 

सीएम के इस आदेश के बाद जिला प्रशासन भी एक्शन में आते हुए मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी और समस्त राशन डीलरों के साथ एक बैठक की है। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अपात्र कार्ड धारकों की सूची तैयार करके उन पर राशन कार्ड सरेंडर करने व वसूली करने का आदेश दिया है। मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के आदेश से पूरे जिले में हड़कंप मच गया और सैकड़ों की संख्या में अपात्र  कार्ड धारक जिला पूर्ति अधिकारी के यहां राशन कार्ड सरेंडर करने पहुंच गए।

 

लोग शामिल हो सकते हैं। हमारे जनपद में बहुत सारे अपात्र लोगों ने सूचनाएं छुजिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत शासन का आदेश है कि लोग या तो अंतोदय पात्रता में आते हैं या फिर पात्र गृहस्थी में आते हैं। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सीमा निर्धारित है। ग्रामीण क्षेत्र में 74% और शहरी क्षेत्र में 64% के अंतर्गतपाकर अंतोदय कार्ड की पात्रता ले ली। इसी तरह पात्र गृहस्थी में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो सही में पात्र नहीं है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा काम किया है, उन लोगों के खिलाफ शासन स्तर से भी आदेश हुआ है और मेरे द्वारा भी इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। हमें जो सूचना मिली थी उसमें 800 ऐसे अंतोदय कार्ड धारक हैं ,  जिन्होंने खुद राशन लेना बंद कर दिया है और इसी प्रकार 13 हजार यूनिट ऐसे कार्ड धारक हैं, जो राशन लेने ही नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा सीएम के आदेश के बाद बड़ी संख्या में कार्ड धारकों ने अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है। हम कार्ड धारकों का वेरीफिकेशन कराएंगे यदि कोई कार्डधारक अपात्र निकला तो उससे वसूली भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News