उत्तराखण्ड

नगर निगम रूद्रपुर द्वारा स्वच्छता चौपाल का आयोजन, सुधा सामाजिक संस्था के कलाकारो द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत लोगों को किया जागरूक

रूद्रपुर:– नगर निगम रूद्रपुर द्वारा स्वच्छता चौपाल का आयोजन उत्तराखंड मंडी परिषद की आवासीय कॉलोनी उत्तरायणी के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया जिसमें सुधा सामाजिक संस्था के कलाकारो द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत लोगो को जैविक कचरा, सूखा कचरा, बायो मेडिकल कचरा के बारे में जागरूक किया गया इसके साथ ही गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा को अलग अलग एकत्र करते हुए उसके निस्तारण की जानकारियां दी गई ।

 

स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के महापौर रामपाल सिंह ने पुष्प भेंट करते हुए किया वही उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है उन्हें जागरूक करने से बच्चों के माध्यम से अन्य लोगो को भी प्रेरणा मिलेगी गृहणियों को आज अपने घर के जैविक व अजैविक कूड़े के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है ।

वही स्वच्छता चौपाल जागरूकता में प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले पर्यावरण के दुष्प्रभाव से मनुष्य के जीवन पर होने वाले प्रभावों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते हुए समझाया गया ।

स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं बच्चों सहित पुरुषों ने भी सहभागिता करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता चौपाल में समझने का प्रयास किया ।

कार्यक्रम का समापन नगर आयुक्त/ मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने क्षेत्र के वार्ड वासियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को सहयोग करते हुए नगर निगम के वाहनों में ही कूड़ा डाले जाने की अपील की गई । उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो में इस तरह की स्वच्छता चौपाल का आयोजन प्रत्येक दिवस में किया जायेगा जिससे लोगो को जागरूक किया जा सके।

वही सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने नगरवासियों से डोर टू डोर नारी शक्ति सेना को यूजर चार्ज समय से भुगतान करने की अपील की गई साथ ही नालियों में कूड़ा कचरा न फैकने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़ेदान का प्रयोग करते हुए जैविक और अजैविक कूड़े को अलग अलग कर निगम के वाहनों पर ही डाले जाने की अपील की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News