उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार

देहरादून:- उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। हिदायत देते हुए कहा कि मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के दौरान खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें।  बीते दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि बुधवार को 36 डिग्री था। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तेज चटख धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब लगातार गर्मी में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के महीने में अगले कुछ दिनों तक गर्मी रहेगी। हालांकि, पहाड़ों पर मौसम बदलने पर इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News