राष्ट्रीय

नेपाल में फिर कांपी धरती, मची भीषण तबाही,128 लोगों की हो चुकी मौत

नेपाल:- नेपाल में शुक्रवार रात आए भूकंप की वजह से 128 लोगों की मौत हो चुकी है, अधिकारियों ने बताया है कि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, सबसे ज्यादा नुकसान उन पहाड़ी इलाकों में हुआ, जहां कच्चे घर बने हुए हैं। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई इलाकों से संपर्क टूट चुका है, भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली तकह महसूस किए गए हैं।

रात 11.32 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है, नेपाल के ‘नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर’ का कहना है कि भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था, जो राजधानी काठमांडू से 250 मील उत्तर-पूर्व में है। भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा तबाही रुकुम जिले में हुई है, जहां घर जमींदोज हो गए हैं, जाजरकोट जिले में भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है,

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News