उत्तराखण्ड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बैठक हुई संपन्न, लिए महत्वपूर्ण फैसले

Big breaking :- देहरादून उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोग के दफ्तर में संपन्न हो गई है। जानकारी देते हुए UKSSSC चेयरमैन जीएस मार्तोलिया ने बताया है कि बोर्ड ने तीन एक्सपर्ट लोगों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। इसमें कार्मिक विधि व आईटी का एक्सपर्ट शामिल होगा जिस मार्तोलिया ने जानकारी देते हुए बताया है यह कमेटी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व में आयोजित ऐसी परीक्षाएं जिनके परिणाम घोषित हो चुके हो चुके हैं साथ ही ऐसी परीक्षा जिनके लिए शासन पत्र निरस्त करने के लिये भेजा गया था। ऐसी परीक्षा जिनमें परिणाम नहीं हुआ ऐसी परीक्षा जिनका परिणाम जारी हुआ आदेश ज्वाइनिंग के नहीं हुए या ऐसी परीक्षा जिनके मामले कोर्ट आदि में लंबित है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
                           उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

UKSSSC अध्यक्ष मार्तोलिया ने बताया की आज दफ्तर जाते समय उन्होंने कुछ अभ्यर्थियों से भी दफ्तर के बाहर स्वयं मुलाकात कर उनकी कुछ शंका को भी दूर किया है मार्तोलिया बताते हैं की एक पारदर्शी व्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयास चल रहा है और अगली बैठक में इन तीनों एक्सपर्ट का नाम साफ हो जाएगा। इस कमेटी में कोई भी निजी सेक्टर या प्राइवेट व्यक्ति नहीं होगा सरकारी लोगों को ही इस कमेटी में शामिल किया जाएगा मार्तोलिया विश्वास दिलाते हैं कि युवा  निश्चित रहें यूके एसएससी स्तर से एक फूल प्रूफ प्लान तैयार करने के साथ ही किसी भी प्रकार से कोई भी गड़बड़ अब नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/assembly-speaker-ritu-bhushan-khanduri-inaugurated-telemedicine-service-under-digital-health-services-in-aiims/

यह भी देखें:-https://www.facebook.com/parvatsankalpnews/videos/520161172835625/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News