उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अब मौसम बदलने जा रहा है। India Meteorological Department (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से राज्य में मौसम अचानक करवट ले सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ खराब मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजधानी Dehradun, टिहरी और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। IMD के अनुसार शुक्रवार 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सात जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
पहाड़ों में भूस्खलन का बढ़ सकता है खतरा
भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बंद होने का खतरा भी बढ़ सकता है। खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।