राजनीतिराष्ट्रीय

यू.पी: विधान परिषद चुनाव में भी फहरेगा भगवा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 12 अप्रैल को सुपन्न हुए विधान परिषद चुनावों के परिणाम आने वाले हें। ऐसा महसूस होता है कि इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल के दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत हासिल कर करने का रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। आपको बता दें कि उप्र विधान परिषद की 36 सीटों के लिए शनिवार को हो रहे मतदान के बाद 12 अप्रैल को चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही भाजपा के नौ सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 27 सीटों पर आज मतदान हुआ है।

जानकारों के अनुसार भाजपा विधान सभा के बाद अब विधान परिषद में भी पहली बार बहुमत पाने के लिए अग्रसर है। भाजपा की पूर्व में रही कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और रामप्रकाश गुप्त की सरकारों में पार्टी उच्च सदन में बहुमत से दूर रही थी। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में यह कीर्तिमान भी अपने नाम दर्ज कराने के करीब है।

मालूम हो कि उप्र विधान परिषद में कुल 100 सीटें हैं। इनमें भाजपा के पास वर्तमान में 33 सीटें हैं। आज मतदान वाली 36 में से 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। आज मतदान वाली 36 सीटों पर जब 2016 में चुनाव हुआ था तब इनमें से 31 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले सपा के सात एमएलसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में सपा के 17 बसपा के 4 कांग्रेस अपना दल एस और निषाद पार्टी का 1.1 एमएलसी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News