uttarakhandउत्तराखण्ड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में की वोट की अपील , जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को चुनावी जनसभा के लिए कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल रामनवमी है। रामलला 500 सालों के बाद अपना जन्मदिवस टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाएंगे। यह हमारा साैभाग्य है कि हमें ये पावन पल देखने का अवसर मिला है।

कांग्रेस ने इतने साल राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। लेकिन मोदी सरकार ने जो ठाना वो किया है। मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। धारा 370 हटाई, तीन तलाक को लेक भी बड़ा फैसला लिया।  मोदी सरकार के कार्यकाल में शाैचालय बने, लोगों के घर तक गैस सिलिंडर पहुंचा। उत्तराखंड को देश विदेश में नया आयाम दिलवाने में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुझे उम्मीद है कि आप तीसरी बार भी कमल का बटन दबाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी सहभागिता जरूर देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News